मंगलवार, 10 सितंबर 2024

Union, Federal Aur Confederal किसे कहते हैं ? विस्तार से समझे |

आप लोगो ने अक्सर यूनियन ,फ़ेडरल और कनफेडेरल के बारे में सुना या पढ़ा होगा ,लेकिन क्या आपको इनका मतलब पता है अगर नहीं पता है तो इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़िए आपको इनका मतलब जरूर समझ में आ जाएगा | 

  Union : यूनियन का हिंदी अर्थ होता है संघ | यूनियन में कई छोटे छोटे राज्यों से  मिलकर एक देश बनता है | जो राज्य एक बार यूनियन में शामिल हो गया वह कभी भी उस देश से अलग नहीं हो सकता है |  उदाहरण : जैसे भारत में जितने भी राज्य शामिल है वह राज्य भारत से कभी भी अलग नहीं हो सकते है | यूनियन में सबसे ज्यादा शक्ति केंद्र  होती है , राज्यों के पास सीमित शक्ति होती है | 


federal : फ़ेडरल का हिंदी अर्थ संघ ही होता है | फ़ेडरल में कई छोटे छोटे राज्य मिलकर एक समझौता करके  एक देश बनाते है | कोई भी राज्य फ़ेडरल से कभी भी अलग हो सकता है ,अलग होने के लिए उसे समझौता को तोडना पड़ता है |फ़ेडरल में अधिकत्तर शक्तिया राज्यों के पास होती है |  उदाहरण : जैसे अमेरिका में 50  मिलकर एक देश का निर्माण किये है वह राज्य अमेरिका से कभी भी अलग हो सकते है  | 

Confederal : कनफेडेरल में कई देश मिलकर एक देश बनाते है और कभी भी उस देश से अलग हो सकते है | यहाँ एक चीज ध्यान देना की फ़ेडरल में राज्य मिलकर देश का निर्माण करते थे और कनफेडेरल में छोटे छोटे देश मिलकर एक देश का निर्माण करते है | 

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें